फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विपुल गोयल बोले, जनधन खातों की तरह सौ टके सफल मनोहर सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद गोयल ने कहा कि मनोहर लाल की सरकार सौ टके खरी सरकार है। पिछले 50 साल के इतिहास में मनोहर लाल जैसा कोई मुख्यमंत्री नहीं आया, जिसने हरियाणा के माथे पर लगे भ्रष्टाचार और बदनामी के दाग धो डाले हैं। उन्होंने नेतृत्व परिवर्तन पर कहा कि यह दुष्प्रचार विपक्ष व दलालों का छिपा एजेंडा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से अपनी मुलाकात को शिष्टाचार बताते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि किसान संगठनों का आंदोलन प्रायोजित है। इस आंदोलन में किसान नहीं बल्कि किसानों के नाम पर विपक्ष के बरगलाए और बहकाए हुए लोग बैठे हैं। विपक्ष का प्रदेश के उद्योगपतियों, कारोबारियों, किसानों और आम जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं है। वह अपना राजनीतिक एजेंडा सेट करना चाहते हैं, जो मुख्यमंत्री मनोहर लाल होने नहीं देंगे। उन्होंने मीडिया से कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर पूछो कि मनोहर सरकार कितनी कल्याणकारी है। मनोहर सरकार प्रधानमंत्री मोदी के जनधन खातों की तरह सौ टके सफल है। अभी तक जितने मुख्यमंत्री आए, उन्होंने अपने निजी एजेंडे सेट करते हुए सत्ता चलाई, लेकिन मनोहर लाल का कोई निजी एजेंडा नहीं है। उनकी कल्याणकारी योजनाएं भी हर वर्ग के हित साधने वाली हैं।
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विपुल गोयल ने हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन की हवा को भी विपक्ष व दलालों का छिपा एजेंडा बताते हुए इसे पूरी तरह खारिज कर दिया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि मनोहर लाल ने अपने सात साल के शासन में इतने काम कर दिए कि अब विपक्ष को लगने लगा कि उनका आना नामुमकिन है। ऐसे में वह बीच-बीच में अपने गुप्त एजेंडे चलाते रहते हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर सरकार में कमी क्या है। मुख्यमंत्री ने नौकरियों व बदली में भ्रष्टाचार पर रोक लगा दी। संगठन में जिम्मेदारी मिलने से जुड़े सवाल पर कहा कि हम भाजपा के लिए बने हैं। पार्टी हमारी जहां उपयोगिता समझेगी, हम वहां पर पूरे समर्पण के साथ काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें