फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांगरी नदी में बाढ़.. कार बही, चालक सुरक्षित, कार खराब होने की वजह से नदी में ही रुक गई थी, अचानक नदी का बहाव हुआ तेज

विज्ञापन
बतौड़ मौली मार्ग पर टांगरी नदी में आई बाढ़ में फंसी कार। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
बरवाला। बरवाला में हुई भारी बरसात के चलते टांगरी नदी में आई बाढ़ की चपेट में एक कार आ गई। इस दौरान कार चालक सुरक्षित बाहर निकल आया और कार पानी में बह गई। पुलिस ने बताया कि मौली वासी तरुण अपनी नैनो कार में बतौड़ गांव से मौली जाने वाले टांगरी नदी के रास्ते से घर मौली जा रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही वह नदी पर बनाए गए वैकल्पिक रास्ते से गुजरा था तो अचानक उसकी कार खराब हो गई। इतने में अचानक से नदी में बाढ़ आ गई और बाढ़ ने कार को चपेट में ले लिया, लेकिन तरुण कार को छोड़कर सुरक्षित बाहर आ गया और कार बह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें