फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के पांच नए संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 18 पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में सोमवार को कोरोना के पांच नए मामले सामने आए हैं। अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 18 हो गई है। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि सभी 18 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को 499 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44189 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 43757 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 414 लोगों की मौत भी हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 616942 लोगों के सैंपल जांचे हैं।
पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियम का लोग पालन करें। इसके अलावा लोग टीकाकरण करवाकर अपने आप को सुरक्षित रखें। उन्होंने लोगों से अपील कर कहा कि दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी नियम का पालन करें, जिससे कि वह अपने आप को कोराना से बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें