फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में पांच नए कोरोना संक्रमित मिले, 379 की हो चुकी है मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में बुधवार को कोरोना के 5 नए मामले सामने आए हैं। पंचकूला सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की सीएमओ मुक्ता कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-2 से दो, सेक्टर-20, 27 और टिब्बी बुंगा से एक-एक संक्रमित मरीज सामने आए हैं। मरीजों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंचकूला में 26 सक्रिय मामले बचे हैं। जिले में अब तक कुल 40546 केस सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 30837 केस हैं। पंचकूला में अब तक कोरोना से 379 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1227 सैंपल लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कुल 472044 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग बिना मास्क घर के बाहर नहीं जाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवानी चाहिए। सीएमओ ने अपील करते हुए कहा कि अगर खांसी जुकाम हो तो वह तुरंत अस्पताल में अपना कोरोना टेस्ट करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें