पंचकूला। हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (पंजीकृत) द्वारा प्रथम स्वर्गीय श्री तेलू राम मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 2 दिसंबर से टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम और चैंप्स क्रिकेट अकादमी डी-मार्ट ग्राउंड, पंचकूला में किया जाएगा।
एसोसिएशन के महासचिव अमरजीत कुमार ने बताया कि यह टूर्नामेंट समाजसेवी स्वर्गीय तेलू राम की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक मैच 30 ओवर की पारी, लाल गेंद और सफेद ड्रेस में खेला जाएगा। टीमों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 नवंबर है। टूर्नामेंट का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना और क्रिकेट कौशल को बढ़ावा देना है।
पुरस्कार और सम्मान
हर मैच के विजेता खिलाड़ी को ट्रॉफी और पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को क्रिकेट उपकरण के साथ सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक मैच का प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, ट्रॉफी और रिफ्रेशमेंट प्राप्त करेगा।
टीमों की पात्रता और नियम
उत्तर भारत की सभी अकादमी, क्लब और स्कूल अंडर-12 टीमें भाग ले सकती हैं।
एलिजिबल कट-ऑफ डेट ऑफ बर्थ: 01/2013।
प्रत्येक टीम कम से कम 4 मैच 30 ओवर की इनिंग्स खेलेगी।
प्रत्येक टीम में 12 प्लेयर्स और सुपर सब पैटर्न की अनुमति होगी।
सभी मैच रेड बॉल और व्हाइट ड्रेस में खेलेंगे।