फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल सभा के चुनाव जल्द करवाए जाएं : गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अग्रवाल सभा में लंबे समय से चल रहे विवाद पर अग्रवाल विकास ट्रस्ट ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ट्रस्ट के प्रधान सत्यनारायण गुप्ता ने आरोप लगाया कि पिछले लगभग 11 वर्षों से सभा पर अवैध कब्जा किया है जिसे सरकार के हस्तक्षेप से अब खत्म करने की उम्मीद जगी है। उन्होंने मांग की कि अग्रवाल सभा के चुनाव जल्द से जल्द करवाए जाएं, ताकि वर्षों से चला आ रहा अवैध कब्जा समाप्त हो और सभा के संचालन में पारदर्शिता आए। गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त करना सराहनीय कदम है लेकिन कार्यभार न सौंपना दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका कहना है कि इससे यह प्रतीत होता है कि कुछ लोग सभा पर कब्जा बनाए रखना चाहते हैं। गुप्ता ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके निर्णय से अग्रवाल सभा में नई उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें