संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। तलवंडी साबों सब डिविजन अस्पताल में घुटनों के प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके तहत एसडीएच तलवंडी साबो में पहला केस सफलतापूर्वक किया गया। यह आपरेशन दो जून को डॉ. अनिल गर्ग (एमएस ऑर्थो) ने किया।
डॉ. अनिल गर्ग ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत घुटने के मुफ्त प्रत्यारोपण सब डिविजन अस्पताल में शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि कांत के पूर्ण सहयोग से ऑपरेशन के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई जिससे लोगों को सुचारू रूप से स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा सकें। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविकांत ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं के स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर डॉ. रविकांत ने बताया कि अस्पताल की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और अधिक से अधिक आपातकालीन चिकित्सा अधिकारियों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके शुरू होने से तलवंडी साबों के साथ आसपास के इलाकों रामा सब डिवीजन, मौड़ के सैकड़ों गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।