फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 हजार सरकारी स्कूलों में स्थापित होंगे फर्स्ट एड बॉक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने 14,386 सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 24 लाख विद्यार्थियों के हित में अहम निर्णय लिया है। स्कूलों में प्राथमिक उपचार के समय काम आने वाली दवाओं से युक्त फर्स्ट-एड बॉक्स स्थापित किए जाएंगे। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कुल करीब 3 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महावीर सिंह ने बताया कि विज्ञान के अध्यापक को फर्स्ट-एड का प्रशिक्षण देकर प्रभारी बनाया जाएगा। प्रत्येक स्कूल के लिए 2,000 रुपये निर्धारित किए गए हैं। अगर स्कूल में बच्चे को कोई चोट लग जाती है तो तुरंत प्राथमिक उपचार की जरूरत पड़ती है। इसे देखते हुए स्कूल स्तर पर बचाव व सुरक्षा के लिए फंड योजना के तहत 2 करोड़ 87 लाख 72 हजार रुपये जारी किए हैं।
प्रदेश के 11,049 प्राथमिक व 3,337 सेकेंडरी स्कूलों में फर्स्ट-एड बॉक्स किट खरीदने के लिए बजट निर्धारित किया गया है। परिषद ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक, जिला खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 24 आइटम किट में रखें। एक्सपायरी डेट की दवा किट में न रखी जाए। समय-समय पर किट की जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें