फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के पास लगी आग, एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पार्किंग एरिया में लगी आग। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ के नजदीक स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने बुधवार दोपहर को आग लग गई। आग की लपटों की चपेट में आगर वहां खड़ी एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जिस जगह पर आग लगी वो रेलवे की प्रॉपर्टी नहीं है। इससे रेलवे को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन में बुधवार को एक ऑफिस के पास दोपहर 12:45 बजे आग लग गई थी। इलेक्ट्रॉनिक दूरसंचार ऑफिस के पास यह आग लगी थी। स्टेशन की एंट्री से अंदर जाकर बाईं तरफ यह ऑफिस है। ऑफिस के बाहर तारें पड़ी हुई थीं, उन्हीं में यह आग लगी। आग की लपटें बढ़ने के साथ ही चारों तरह धुआं फैल गया। आग को फैलता देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड विभाग के मनीमाजरा और औद्योगिक क्षेत्र स्टेशन से एक-एक गाड़ी मौके पर पहुंची। इस दौरान वहां पार्किंग में खड़ी एक गाड़ी भी आग की लपटों की चपेट में आ चुकी थी। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
वर्जन...
जहां पर आग लगी है, वह रेलवे की प्रॉपर्टी नहीं है। न ही आग के कारण रेलवे को कोई नुकसान हुआ है। जिन तारों में आग लगी है, वह कांट्रेक्टर की हैं। रेलवे का कोई उपकरण भी क्षतिग्रस्त नहीं हुआ है। आग लगने वाली जगह भी स्टेशन से काफी दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जीएम सिंह, डीआरएम, चंडीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें