फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में ड्राइवर कंडक्टर बीड़ी सिंगरेट पीते पाए गए हो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बस का संचालन करने वाले ड्राइवर और कंडक्टर अगर बीड़ी, सिगरेट और मोबाइल पर बात करते मिले तो उन पर सख्त कार्रवाई होगी। सेक्टर-5 बस स्टैंड के जीएम ओर से सर्कुलर निकालकर सभी रोडवेज के कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है। इसमें पहली बार जो ड्राइवर, कंडक्टर पकड़ा जाएगा उस पर 200 रुपये का जुर्माना होगा। अगर वह दूसरी बार बीड़ी, सिगरेट और मोबाइल पर बात करते मिले तो उनका एक हजार रुपये का चालान काटा जाएगा। जीएम की ओर से सभी ड्राइवरों और कंडक्टरों को सख्त हिदायत देते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पंचकूला सेक्टर-5 बस स्टैंड के जीएम भंवरजीत सिंह ने बताया कि ड्राइवर और कंडक्टर की बीड़ी, सिगरेट और मोबाइल पर बात करने के दौरान बस नहीं रोकने की शिकायत आई थी। इसे लेकर मीटिंग कर ड्राइवर और कंडक्टर को अच्छा व्यवहार करने का प्रशिक्षण दिया गया।
इन रूटों पर चलती है पंचकूला की बसें
पंचकूला के सेक्टर-5 बस स्टैंड से कालका, पिंजौर, बद्दी, जीरकपुर, मोरनी, शहजादपुर, बरवाला, रायपुररानी लोकल रूट पर बसों का संचालन होता है। वहीं, लांग रूट की बसें दिल्ली, जालंधर के लिए पंचकूला बस स्टैंड से चलाई जाती हैं। बस स्टैंड से 64 बसों का संचालन होता है। डिपो और बस स्टैंड में 130 ड्राइवर और इतने ही कंडक्टर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

यह दी यात्रियों ने शिकायत
लोकल और लांग रूट पर चलने वाले यात्रियों ने शिकायत दी है कि ड्राइवर और कंडक्टर बस का संचालन करते हुए बीड़ी, सिगरेट पीते है और बस को भी स्टैंड पर नहीं रोकते हैं। इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए यह सर्कुलर निकाला गया है। जिला पुलिस के अलावा रोडवेज के तैनात इंस्पेक्टर भी चेकिंग करेंगे। वहीं, बस के ड्राइवरों को पूरे नियम का पालन करने के लिए कहा गया है।
बस के संचालन में अगर जो भी ड्राइवर और कंडक्टर ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करेगा। उसका जुर्माना किया जाएगा। अगर वह बार-बार इस तरह ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करेगा तो उस पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- भंवरजीत सिंह, जीएम, सेक्टर-5, पंचकूला बस स्टैंड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें