फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की 101 पेटी जब्त, एक आरोपी अरेस्ट

विज्ञापन
क्राइम ब्रांच-26 की गिरफ्त में अवैध शराब की 101 पेटियों समेत पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
शुक्रवार को सेक्टर-26 पुलिस ने अवैध शराब की कुल 101 पेटी शराब बरामद की गई। इन पेटियों में से कुल 1212 बोतल शराब रिकवर की गई। आरोपी शिमला के थाना नेरवा के अंतर्गत गांव ईडा निवासी सुनील है। पंचकूला की क्राइम ब्रांच टीम ने उसे सेक्टर-1 स्थित माजरी चौक के समीप से उस समय अरेस्ट किया, जब वह ट्रक से अवैध शराब की तस्करी के लिए जा रहा था। पुलिसकर्मियों को डीआई कट की तरफ से एक कैटर आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब कैंटर चालक को रुकने का इशारा किया तो चालक पुलिस को देख कैटर रोककर नीचे उतरकर भागने लगा। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने पीछा कर आरोपी को कुछ ही कदमों की दूरी पर पकड़ लिया। पूछताछ में पुलिस को आरोपी पर शक हुआ और फिर कैटर को चैक करने पर पीछे की लाइन में ईंटें लगी दिखाई दी। पुलिस ने उनके ऊपर चढ़कर देखा तो अंदर शराब की पेटियां लोड मिली। गिनती करने पर 101 पेटी शराब में कुल 1212 बोतल रिकवर की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के खिलाफ केस दर्ज कर उससे पूछताछ में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें