फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बजबजाती गलियां, गटर का पानी<bha>;</bha> 15 दिन में समाधान का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान नंबर 339 से 360 तक, गली में महीनों से जमा सीवरेज
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने सीवर सफाई, चोक पाइप बदलने और खराब सड़कों पर पैचवर्क के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। वार्ड नंबर-10 में महीनों से सीवरेज ओवरफ्लो और जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। अभयपुर में मकान नंबर 339 से 360 तक की गली, धन सिंह की गली और सरकारी राशन वाली गली में घरों के बाहर सीवर का गंदा पानी जमा है। वहीं औद्योगिक क्षेत्र और सेक्टर-14 की गलियों में भी जलभराव और टूटी सड़कों से लोगों को परेशानी हो रही है। समस्या को लेकर सोमवार को क्षेत्रवासियों के साथ इनेलो नेताओं ने नगर निगम आयुक्त विनय कुमार को ज्ञापन सौंपा। आयुक्त ने 15 दिन में समस्या के समाधान का भरोसा दिया और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

अभयपुर में सीवर ओवरफ्लो के कारण गलियों में गंदा पानी बह रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ। जगह-जगह कचरा और गंदगी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

अभयपुर औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियों के सामने जलभराव से कामगारों को आने-जाने में परेशानी होती है। वहीं गौरव मॉडल स्कूल के आसपास टूटी सड़क और गहरे गड्ढों में बरसात का पानी भरने से स्कूली बच्चों के फिसलकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है।
निगम आयुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश
इनेलो के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं पंचकूला शहरी जिलाध्यक्ष मनोज अग्रवाल और युवा हलकाध्यक्ष पंचकूला एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंकुश निषाद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल निगम कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में प्रधान महासचिव भागीरथ प्रजापत, नवलकिशोर जायसवाल, सतीश कुमार, अनिल कुमार, राणा जी, वीरेश गुप्ता और भोला गुप्ता मौजूद रहे। मनोज अग्रवाल ने कहा कि लंबे समय से सीवरेज ओवरफ्लो के कारण लोगों को गंदे पानी के बीच रहना पड़ रहा है। उन्होंने नगर निगम से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। अंकुश निषाद ने कहा कि गौरव मॉडल स्कूल के आसपास टूटी सड़क, गड्ढों और जलभराव से बच्चों समेत स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी होती है।
भागीरथ प्रजापत और नवल किशोर जायसवाल ने कहा कि आयुक्त का 15 दिन में समाधान का आश्वासन सकारात्मक है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासी तय समय तक निगम की कार्रवाई पर नजर रखेंगे और समाधान नहीं होने पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन


सीवर सफाई और पैचवर्क के निर्देश
नगर निगम आयुक्त विनय कुमार ने ज्ञापन लेते ही संबंधित एक्सईएन और सफाई निरीक्षकों को तलब किया। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर 15 दिन में सीवर लाइनों की सफाई, चोक पाइप बदलने और ज्यादा खराब सड़कों पर पैचवर्क शुरू करने के निर्देश दिए। स्कूल क्षेत्र को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करने को कहा गया है।

कोट
प्राथमिकता के आधार पर स्कूल क्षेत्र और ज्यादा प्रभावित गलियों में पहले काम किया जाएगा।
विनय कुमार, नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें