फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बेटी से बहस के बाद पिता ने पैर की नस काटी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पंचकूला। कालका में बुधवार रात बाप-बेटी के बीच हुई बहस के बाद एक व्यक्ति ने अपने पैर की नस काट ली। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए कालका हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि अधिक खून बहने के कारण व्यक्ति की मौत हुई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार परिवार में विवाद चल रहा था। बुधवार रात किसी बात पर धर्मेंद्र की अपनी बेटी से कहासुनी हो गई जिसके बाद उसने चाकू से पैर की नस काट ली। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें