फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मूल्य पर किसानों ने दी चन्नी सरकार को चेतावनी, बोले- समस्या का समाधान न होने पर चंडीगढ़ को बना देंगे दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में गन्ना मूल्यों को लेकर चन्नी सरकार की मुश्किलें बढ़ने वाली है। अब तक गन्ना मूल्यों को लेकर सरकार के कोई समाधान नहीं किए जाने को लेकर किसानों के तेवर तल्ख हो गए हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो वह चंडीगढ़ को दिल्ली बनाने से गुरेज नहीं करेंगे। उन्होंने सरकार को इसके लिए 14 दिन का समय दिया है।
विज्ञापन

किसान एकता मोर्चा की ओर से कहा गया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने किसानों को भरोसा दिया था कि एक दो दिन में ही उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। मुख्यमंत्री के आश्वासन के 14 दिन बाद भी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। मोर्चा की ओर से कहा गया है कि किसान पहले से ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि 325 और 35 रुपये जोड़कर गन्ने का मूल्य नहीं लेंगे। किसानों को 14 दिन में गन्ने का मूल्य 360 रुपये या तो मिलर्स दें या पंजाब सरकार दे। मोर्चा के किसान नेता मनजीत सिंह राय, जंगवीर चौहान, बलविंदर सिंह ने बताया कि किसानों के साथ हुई मुख्यमंत्री की बैठक के बाद भी अभी तक उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई है, जिस कारण मोर्चा की ओर से संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया गया है।
कैप्टन ने बढ़ाया था गन्ना मूल्य
किसानों के प्रदर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गन्ना मूल्यों में वृद्धि का फैसला किया था। किसान नेताओं के साथ बैठक के बाद सरकार ने गन्ना मूल्य 310 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 360 रुपये किया था। कैप्टन के इस्तीफे के बाद चन्नी के मुख्यमंत्री बने भी 70 दिन से अधिक हो गए हैं, लेकिन अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें