फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लोकल कर्मचारियों की दूरदराज बदलियों पर किसानों का टोल प्लाजा पर धरना

Mon, 13 Oct 2025 09:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे स्थित लदपालवां टोल प्लाजा पर सोमवार को कर्मचारियों के तबादले के विरोध में किसानों ने सुबह 11 बजे धरना-प्रदर्शन शुरू किया।
इसके चलते भाकियू (सिरसा) के समर्थन से टोल प्लाजा की तीन लाइनें पूरी तरह से बंद कर दी गईं। इस रोष से नेशनल हाईवे (एनएच-54) पर भारी जाम की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि टोल प्लाजा पर प्रदर्शन के पीछे का कारण टोल पर कार्यरत कर्मचारियों को बिना वेतन वृद्धि के कर्नाटक समेत अन्य दूरदराज राज्यों में बदलियां कर देना सामने आया है। इसी बीच कर्मचारियों के परिवार भी धरने पर साथ दिखे। दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि टोल प्लाजा कंपनी पंजाब के कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना दे रहे लोगों ने कहा कि कर्मचारियों का बिना वेतन बढ़ाए दूर के राज्यों में भेजना किसी भी प्रकार से सहन नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक कर्मचारियों को उनका हक नहीं मिलता, तब तक यह धरना जारी रहेगा। इस रोष धरने की वजह से वाहनों की लंबी कतारें लग गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियां उठानी पड़ी। बीकेयू (सिरसा) के नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों का समर्थन करते हुए कंपनी प्रशासन से इस नीति को तुरंत वापस लेने की मांग की है। दोपहर 3 बजे स्थानीय प्रशासन, टोल कंपनी के सदस्यों और बीकेयू सिरसा नेताओं के बीच बातचीत के बाद समझौता होने के बाद धरना प्रदर्शन उठा लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें