फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण : स्वास्थ्य विभाग 12-14 आयु के 33,400 बच्चों को लगाएगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। स्वास्थ्य विभाग 12-14 आयुवर्ग के करीब 33,400 बच्चों को एक माह में टीका लगाएगा। इसमें पंचकूला के बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए पहली डोज शहर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कैंप लगाकर दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तैयारी की जा चुकी है। टीकाकरण का काम सिविल अस्पताल सेक्टर-6 और डिस्पेंसरियों में शुरू किया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि कोरोना से बच्चों को बचाने के लिए यह अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इसके लिए शहर के स्कूलों में कैंप लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। इससे बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता बेहतरीन होगी और कोरोना फैलने का खतरा कम हो जाएगा।
कोरोनो से बचाव के लिए अब तक 12 से 14 वर्ष के 181 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। जिले के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंडीकोटला, रज्जीपुर सहित अन्य स्कूलों में भी इसे तेज किया जा रहा है। पंचकूला में अब तक कुल 484675 लोगों को टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें