फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोजन : भूख, स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर दिखाई शॉर्ट फिल्में, सेक्टर-15 सीनियर सिटीजन काउंसिल के सभागार में फिल्म फेस्टिवल का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-15 सीनियर सिटीजन काउंसिल के सभागार में शॉर्ट फिल्म के डायरेक्टर कमल बिंदुसार द्वारा शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य मुद्दा भूख, स्वास्थ्य एवं शिक्षा रखा गया। इस पर तीन शॉर्ट फिल्म दिखाई गईं। समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर जननायक जनता पार्टी पंचकूला ग्रामीण के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता भाग सिंह दमदमा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं एमिनेंट सिटीजन सीएम विंडो पंचकूला व सदस्य निगरानी समिति पंचकूला केसी भारद्वाज, स्थानीय पार्षद जय कौशिक और समाजसेवी अनिल थापर विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
विज्ञापन

सभागार में उपस्थित महिलाओं, पुरुषों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल के संयोजक कमल बिंदुसार को शॉर्ट फिल्मों के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। फिल्मों में जो मुद्दे दर्शाए गए वह दिल को छू लेने वाले थे। उन्होंने केसी भारद्वाज को बताया कि भविष्य में जजपा जिला शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग के साथ मिलकर उप मुख्यमंत्री हरियाणा दुष्यंत चौटाला, जोकि युवा ऊर्जावान एवं लोकप्रिय नेता हैं उनके द्वारा किए गए जनमानस एवं युवाओं के लिए भलाई के लिए कार्यों पर एक लघु फिल्म बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के हल्का प्रधान कर्म सिंह चहल, सुरजीत झंडा, अनिल भारद्वाज सतीश बजाज, राजेंद्र सिंह, चौधरी राजबीर सिंह, हुकुम सिंह, राजेश भारद्वाज व अन्य वरिष्ठ जजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें