फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोजन : स्पीकर ने बतौड़ में किया डिजिटल हस्ताक्षर वाली मार्कशीट वेबसाइट का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बतौड़ में डिजिटल हस्ताक्षर वाली मार्कशीट वेबसाइट का रिबन काटकर शुभारंभ किया। स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा के शिक्षामंत्री कंवर पाल गुज्जर के प्रयासों से देश के विद्यालयों को स्मार्ट विद्यालयों के रूप में विकसित किया जा रहा है। शिक्षा के स्तर को सुधारा जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के स्मार्ट स्कूलों से हरियाणा के स्कूलों को बहुत ज्यादा बेहतर बताया। विद्यालय के प्रिंसिपल जितेंद्र शर्मा ने बताया कि दो साल पहले इस विद्यालय में 231 बच्चे थे, अब बच्चों की संख्या बढ़कर 1062 हो चुकी है। उन्होंने डिजिटल हस्ताक्षर वाली मार्कशीट की जानकारी देकर बताया कि आज इस डिजिटल वेबसाइट पर स्कूल के विद्यार्थियों का रिजल्ट घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि अब विद्यार्थी अपने घर बैठे ही अपना रिजल्ट और मार्कशीट देख सकेंगे। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, गांव के सरपंच, पंच और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें