फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोजन : मेयर ने तीन मनोनीत पार्षदों को दिलाई शपथ, सांसद रतनलाल कटारिया और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने दी पार्षदों को बधाई दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए मनोनीत पार्षद आरके जैन, सतबीर चौधरी, अरविंद जाखड़ को मेयर कुलभूषण गोयल ने शुक्रवार को शपथ दिलाई। इस दौरान सांसद रतनलाल कटारिया और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपा-जजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के ऑडिटोरियम में हुआ।
विज्ञापन

सांसद रतनलाल कटारिया ने पार्षदों को बधाई देकर कहा कि नगर निगम सदन में सदस्यों की संख्या बढ़ने से निश्चित ही विकास कार्यों में तेजी आएगी। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने पार्षदों को शुभकामनाएं दी। वहीं, मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि मनोनीत पार्षदों के सहयोग से शहर को सुंदर, स्वच्छ व हराभरा बनाने की दिशा में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह, संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग, डीएमसी दीपक सूरा, ईओ कुलदीप सिंह मलिक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, जजपा के जिला शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग, ग्रामीण अध्यक्ष भाग सिंह दमदमा, जजपा के वरिष्ठ नेता दिलबाग सिंह नैन, जजपा के ऑफिस सेक्रेटरी रणधीर सिंह, पार्षद सुशील गर्ग, पार्षद सोनिया सूद, पार्षद हरेंद्र मलिक, पार्षद जय कौशिक, पार्षद सुनीत सिंगला, पार्षद राजेश निषाद, पार्षद नरेंद्र लुबाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें