फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोजन : पूर्व सैन्य अधिकारियों ने इंडो-पाक युद्ध के शहीदों का किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सन-1971 के इंडो-पाकिस्तान युद्ध के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए इंडियन एक्स सर्विसमैन मूवमेंट द्वारा शुक्रवार को सेक्टर-12 स्थित वॉर मेमोरियल पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। अधिकारियों ने इस लड़ाई को 50 साल पूरे होने पर इस बड़ी जीत को याद किया। रिटायर्ड ब्रिगेडियर किरन कृष्ण ने बताया कि 1971 भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

इसमें पूर्वी पाकिस्तान आजाद हुआ और बंगलादेश के रूप में एक नया देश बना। कार्यक्रम को सफल बनाने में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल श्याम सुंदर कालिया ने अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल बीएस जसवाल, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल शंकर घोष, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल हरचरण सिंह, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बक्शी, रिटायर्ड मेजर जनरल इंद्रजीत सिंह, रिटायर्ड ब्रिगेडियर अवतार सिंह गिल, रिटायर्ड ब्रिगेडियर आरएस दुग्गल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें