पंचकूला। प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के 60वें स्थापना दिवस परेड का आयोजन प्राथमिक प्रशिक्षण केेंद्र के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस मौके पर पीएस पापटा, महानिरीक्षक, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने परेड की सलामी ली। वहीं परेड में राजेश शर्मा उप महानिरीक्षक प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भी उपस्थित रहे। इसके बाद बल के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर पांच पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र, गोल्ड मेडल और सिल्वर डिस्क प्रदान किया गया।
महानिदेशक भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा इस केंद्र में तैनात रविंद्र पूनिया, सहायक सेनानी/जीडी को वर्ष 2019 में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सलवादियों से मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों को मार गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर और अक्षय आहूजा सहायक सेनानी/जीडी को वर्ष 2020 में लद्दाख पैंगोंग टीएसओ झील के फिंगर एरिया में भारत चीन सीमा विवाद में भारतीय सुरक्षा बलों एवं चीनी सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान सराहनीय कार्य करने पर पुलिस मेडल (पीएमजी) से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मेले का आयोजन किया गया।
इसका शुभारंभ मनोज सिंह रावत, अपर महानिदेशक ने किया। मेले में बच्चों के लिए ड्राइंग, फैंसी ड्रेस एवं गुब्बारा फोड़ना व महिलाओं के लिए रंगोली, बास्केट बॉल फेंकना, म्यूजिकल चेयर रेस और पुरुषों के लिए मूंछ, स्लो साइकिलिंग एवं रस्साकसी प्रतियोगिताओं एवं अंत में डॉग शो का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।