फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर कबाड़ियों का कब्जा, गंदगी से लोग परेशान

Thu, 02 Jun 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क पर कबाड़ियों का कब्जा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचकूला से चंडीगढ़ जाने वाली सड़क पर कबाड़ियों ने एक बार फिर कब्जा कर लिया है। इससे साथ लगते सेक्टर 17 के निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर सुबह से ही कबाड़ियों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है, जो पूरे दिन लगा रहता है।
विज्ञापन


यह कबाड़ी पूरे शहर से कचरा बीन कर सड़क पर जमा करते हैं और कचरा सड़क पर फैला देते हैं। इससे आसपास के लोगों को तो परेशानियों का सामना करना पड़ता ही है, साथ ही वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। इस कारण यहां कई हादसे भी हो चुके है। 

दरअसल पिछले कई वर्षों से कबाड़ियों ने यहां कब्जा किया हुआ है। लोगों की शिकायत पर इन्हें कई बाद प्रशासन हटा भी जा चुका है। लेकिन कार्रवाई के कुछ ही दिन बाद यह दोबारा काबिज हो जाते हैं। गौरतलब है कि यहां 2015 में पूर्व डीसी एसएस फुलिया दौरा कर गए थे, जिसके बाद इन्हें यहां से हटा दिया गया था, परंतु कुछ दिन ही हुए थे कि इन कबाड़ियों ने यहां फिर से अपना कब्जा कर लिया। अब यह कबाड़ी दिनभर पूरे शहर से कचरा बीन कर यहां जमा करते है। इससे पूरे सेक्टर में बदबू का आलम रहता है और कचरा भी फैला रहता है।  
विज्ञापन


शिकायत करने के बाद भी नहीं ली सुध
सेक्टर 17 के रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के सदस्य पंचकूला के पूर्व डीसी विवेक आत्रेय, पूर्व डीसी मनदीप बराड़, हुडा और नगर निगम के अधिकारियों को भी कई बार शिकायत कर चुके है। बावजूद इसके रेजिडेंट्स की समस्या का समाधान नहीं निकल पाया। रेजिडेंट्स का कहना है कि प्रशासन के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा सेक्टर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। 

कोट्स
इन कबाड़ियों की वजह से सेक्टर में रहना काफी मुश्किल हो गया है। इनकी कई बार प्रशासन को लिखित में शिकायत भी कर चुके है, परंतु कोई समाधान नहीं निकल रहा है। यहीं नहीं इसकी शिकायत सीएम विंडों पर भी कर चुके है। प्रशासन को इन कबाड़ियों को कोई स्थायी जगह देनी चाहिए, ताकि रेजिडेंट्स को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
महेश नैन,  प्रधान रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी

सेक्टर 17 में चारों ओर बदबू का आलम है। इस कारण लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। इससे कई तरह की बीमारियां लगने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन को शिकायत करने के बाद तुरंत एक्शन लेना चाहिए, जिससे लोगों को परेशानी न हो। 
कृष्ण गोयल, जनरल सेक्रेटरी, रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी

रात के वक्त कॉलोनी के शरारती तत्व सेक्टर में घूमते रहते है। जिससे सेक्टर के लोग स्नैचिंग के डर से घरों से बाहर भी नहीं निकलते। यहां पर पुलिस की  भी कोई पेट्रोलिंग नहीं होती है।   
विनोद गोयल, सेक्टरवासी

सेक्टर 17 और राजीव कॉलोनी की डिवाइडिंग रोड चंडीगढ़ की ओर जाती है। हजारों की संख्या में वाहन यहां से रोजाना गुजरते हैं। यहां कबाड़ी सड़क पर कचरा फैलाकर रखते हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।  
विजय सिंगला, सेक्टरवासी

सेक्टर के साथ राजीव कॉलोनी की ओर एक नाला भी बना हुआ है। जिस कारण यहां सुअरों और अवारा पशुुओं का जमावड़ा लगा रहता है। कई बार सुअर और अवारा पशु सेक्टर में भटकते रहते है। नगर निगम को इन पर शिकंजा कसना चाहिए।
हरीश शर्मा, सेक्टरवासी

सेक्टर के पार्क में सारा दिन कॉलोनी के बच्चे क्रिकेट खेलते रहते है। कई बार बच्चे घरों के शीशे तोड़कर भाग जाते है। इनकी वजह से सेक्टर के लोग पार्क में सैर भी नहीं कर पाते है।  
विज्ञापन

रमेश बमल, सेक्टरवासी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें