फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-9 रेहड़ी मार्केट में अतिक्रमण की भरमार, जाम से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता और नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल लगातार दावा कर रहे हैं कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाकर जल्द लोगों को राहत प्रदान करेंगे। वह इस दावे को सच में साबित करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम अधिकारियों के साथ हर महीने बैठक भी कर रहे हैं, लेकिन सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि शहरवासियों को अतिक्रमण के चलते कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोनों विभागों के अधिकारी हर बैठक में शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने का आश्वासन देते हैं लेकिन, बैठक से बाहर निकलने के बाद वह वादा भूल जाते हैं।
विज्ञापन

शहर में सबसे ज्यादा अतिक्रमण सेक्टर-9 रेहड़ी मार्केट के बाहर है। यहां रेहड़ी-फड़ी वाले बिना किसी डर के फुटपाथ किनारे सामान की बिक्री करते हैं। वहीं, मार्केट में बड़ी संख्या में सिलाई का काम करने वालों ने कब्जा कर रखा है। ऐसे में जो लोग कपड़े सिलवाने के लिए आते हैं वह अपना वाहन सड़क किनारे लगाते हैं, जिससे सुबह और शाम को लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है।
सबसे ज्यादा जाम की समस्या शाम साढ़े सात से रात नौ बजे के बीच होती है। स्थानीय लोग इस समस्या के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान आजतक नहीं हुआ। ऐसा नहीं है कि विभागीय अधिकारी शिकायत पर मार्केट में नहीं आते हैं, लेकिन वह एक-दो लोगों का सामान जब्त कर चलते बनते हैं। सेक्टर के लोगों की मांग है कि विभाग को लगातार कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

सेक्टर-7 में भी अतिक्रमण की भरमार
वहीं, सेक्टर-7 और सेक्टर-20 में विभाग की लाख कोशिश के बाद भी अतिक्रमण की भरमार है। यहां की स्थिति ऐसी है कि फुटपाथ पर रेहड़ी फड़ी वालों का कब्जा है। यहां भी शाम के समय जाम की स्थिति बनती है। हालांकि विभाग की सख्ती के बाद कुछ हद तक सुधार हुआ है, लेकिन सेक्टर-9 की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। वैसे तो शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने विशेष टीम का गठन कर रखा है, लेकिन सकारात्मक परिणाम दिखाई नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

कोट्स...
जल्द ही अतिक्रमण हटाओ टीम को सख्त कार्रवाई के लिए आदेश जारी करेंगे। शहर में अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
-राकेश संधू, संपदा अधिकारी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें