बरवाला। श्री राम सनातन धर्म संस्कृति ट्रस्ट की ओर से आयोजित रामलीला के दूसरे दिन रावण तपस्या का मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सरपंच एवं समाजसेवी लक्ष्मण बतौड़ और पूर्व सरपंच जितेंद्र सैनी भगवानपुर ने किया। रामलीला क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर लक्ष्मण बतौड़ ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि सभी को भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेकर जाति-धर्म से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने रामलीला क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।