फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 सेक्टर से कर्मचारी तो आठ सेक्टरों में लोग स्वयं उठा रहे कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन योजना में फिर अड़ंगा आ गया है। जिस एजेंसी को यह ठेका दिया गया है, उसने अब तक शहर के आठ सेक्टरों में काम भी शुरू नहीं किया है। इसके पीछे कंपनी का तर्क है कि ये सेक्टर नगर निगम के अधीन न होकर एचएसवीपी के अधीन हैं। कचरा नहीं उठने के कारण इन सेक्टरों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 24 सेक्टरों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन होने पर घग्गर पार के लोगों का कहना है कि उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन

लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम ने शहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की योजना शुरू की थी। इसके लिए एक फर्म को ठेका दिया गया है। इससे पहले सेक्टरों से निजी गारबेज कलेक्टर ही कचरा उठाते थे। इस योजना के शुरू होने के बाद उनको रोक दिया गया। मगर शहर के सेक्टर 22, 23, 24, 27, 28, 29, 30 और 31 में अभी तक फर्म के कर्मचारी एक दिन भी कचरा उठाने नहीं पहुंचे हैं।
अधिकारियों के चक्कर काट रहे सेक्टरवासी
घग्गर पार के ज्यादातर सेक्टर इस योजना से बाहर चल रहे हैं। इस कारण यहां रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस योजना को सेक्टरों में लागू करने के लिए लोग अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। सोमवार को सेक्टर-28 आरडब्ल्यूए ने नगर-निगम कमिश्नर के साथ मुलाकात कर अपनी परेशानी बताई।
विज्ञापन

कचरे का ढेर बन गया था शहर
लगभग दो महीने पहले जब शहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन योजना शुरू की गई थी तब शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। हर चौक-चौराहे पर कचरे के ढेर नजर आ रहे थे। बदबू के कारण शहरवासियों का अपने घरों में भी रहना मुश्किल हो गया था। तकरीबन दो सप्ताह तक शहर कचरे के ढेर में तब्दील रहा।
अभी तक घग्गर पार के सेक्टर नगर निगम को हैंडओवर नहीं हुए हैं। जब तक ये सेक्टर नगर निगम के पास नहीं आ जाते हैं तब तक वहां पर निगम कचरा नहीं उठाएगा। अगर ये सेक्टर नगर निगम को मिल जाते हैं तो वहां पर भी योजना का क्रियान्वयन शुरू कर दिया जाएगा। कुलभूषण गोयल, मेयर
घग्गर पार के कई सेक्टर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधीन हैं। वे नगर निगम के क्षेत्राधिकार से बाहर हैं। इसलिए हमारी फर्म वहां पर काम नहीं कर रही है। हालांकि स्थिति अभी तक पूरी तरह साफ नहीं है। स्थित साफ होने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा।
- अमित, ठेकेदार, गारबेज कलेक्शन
मुझे कांट्रेक्टर अमित ने आश्वासन दिया है कि शुक्रवार से काम शुरू कर देंगे। अगर हमें बरगलाया जा रहा है तो इस बारे में फिर से निगम कमिश्नर के साथ मुलाकात की जाएगी। सेक्टर के साथ भेदभाव सहन नहीं किया जाएगा। - मोहिंदर बल्हारा, प्रधान आरडब्ल्यूए, सेक्टर-28
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें