फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरवाला में 6 घंटे बिजली ठप, कामकाज प्रभावित, लोगों और दुकानदारों को दिनभर गर्मी से होना पड़ा परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। बरवाला में बिजली विभाग की ओर से बरवाला बस स्टैंड पर लगे बिजली ट्रांसफार्मर की मरम्मत को लेकर 6 घंटे बिजली व्यवस्था ठप रही। इसके चलते लोगों व दुकानदारों का कामकाज प्रभावित हुआ। वहीं, दूसरी ओर लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

कस्बावासी बलविंदर सिंह, संजीव कुमार, टीनू, राजवीर, विशाल राणा, धर्मपाल आदि ने बताया कि लगातार दोपहर के 12 बजे से शाम के 5 बजे तक करीब 6 घंटे बिजली व्यवस्था ठप रहने से कस्बे के लोगों व दुकानदारों को गर्मी के इस मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली व्यवस्था ठप रहने से लोगों को पेयजल सप्लाई भी समय पर नहीं मिल पाई। उपरोक्त लोगों ने कहा कि बिजली विभाग की ओर से अगर कहीं पर भी लंबे समय के लिए बिजली मरम्मत का कार्य किया जाता है।
इसकी पहले से किसी भी अखबार के माध्यम से सूचना नहीं दी जाती। इसके चलते लोग कई -कई घंटे तक बिजली आने का इंतजार करते रहते हैं, जिससे उन्हें मानसिक व आर्थिक दोनों परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में बिजली से जुड़े व्यवसायियों का कामकाज भी प्रभावित होता है। बिजली विभाग द्वारा पहले से सूचना जारी न करने को लेकर कस्बे के लोगों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है।
विज्ञापन

कोट्स...
बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक खराबी आ जाने से और उसकी मरम्मत करने को लेकर बिजली सप्लाई बाधित रही है। जल्द ही बिजली कर्मचारियों को बिजली मरम्मत की सूचना अखबार में पहले से देने के लिए आदेश दिए जाएंगे ताकि बिजली उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

-आशीष चोपड़ा, एसडीओ, बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें