फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी/एसटी एक्ट मामले की जांच के लिए बीडीपीओ कार्यालय रायपुररानी में पहुंचे डीसी व डीसीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। क्षेत्र में एससी/एसटी मामले को लेकर भड़के विवाद पर मंगलवार शाम को डीसी व डीसीपी ने रायपुररानी पहुंचकर दोनों पक्ष के पंचायती सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान गांव में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने व आरोपियों को पुलिस के समक्ष पेश करने के लिए कहा।
विज्ञापन

रायपुररानी बीडीपीओ कार्यालय में डीसी विनय प्रताप सिंह व पुलिस डीसीपी मोहित हांडा ने पहुंचकर दलित वर्ग व गुर्जर समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की। उन्होंने गांव में तनाव न बढ़ाने व किसी भी प्रकार से कानून अपने हाथ में न लेने व शरारती तत्वों से सावधान रहने के बारे में कहा। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने अधिकारियों को जायज कार्रवाई करने व बातचीत के लिए कुछ दिनों का समय देने की मांग की।
इस मौके पर एसीपी राजकुमार कौशिक, डिटेक्टिव इंचार्ज पंचकूला मोहिंद्र ढांडा, रायपुररानी थाना प्रभारी बच्चू सिंह व पंचायत प्रतिनिधिमंडल के रूप में सरपंच एसोसिएशन प्रधान शरणजीत सिंह काका, राय सिंह प्यारेवाला, अमर सिंह भूड, मनजीत सरपंच गोविंदपुर व हरिजन समुदाय से धर्मपाल भूड़, कृष्ण रिंकू, दीपू, अमन भूड़ सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें