फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में नहीं बढ़ीं बिजली की दरें, कई श्रेणियों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना काल के बीच प्रदेश के करीब 70 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। इस बार भी हरियाणा में बिजली दरें नहीं बढ़ाई गई हैं। कुछ श्रेणियों में राहत जरूर दी है। नई दरें एक अप्रैल से ही लागू मानी जाएंगी। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) की ओर से जारी टैरिफ ऑर्डर के अुनसार थोक आपूर्ति (घरेलू) वाले उपभोक्ताओं के लिए प्रतिमाह निर्धारित चार्ज 100 रुपये प्रति किलोवॉट से घटाकर 90 रुपए प्रति किलोवॉट किया गया है। घरेलू आपूर्ति टैरिफ में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, उपभोक्ताओं की पिछली श्रेणियों की संख्या को 3 से घटाकर 2 कर दिया गया। आपूर्ति खपत 6 रुपये 90 पैसे प्रति यूनिट के होते हुए भी टैरिफ दरों में रियायत दी गई है। पहले की तरह 0 से 50 तक 2 रुपये प्रति यूनिट और 51 से 100 तक 2 रुपये 50 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली दरें रहेंगी। टाइम ऑफ डे टैरिफ की दरों में रियायत दी गई है। ये दरें नवंबर 2021 से मार्च 2022 तक (रात्रि 9 बजे से सुबह 05:30 बजे) के स्लॉट के लिए होंगी। टाइम ऑफ डे/टाइम ऑफ यूज टैरिफ 11/33 किलोवॉट के एचटी उपभोक्ताओं के लिए 4.25 रुपए प्रति यूनिट, 66 केवी या उससे अधिक के एचटी उपभोक्ताओं के लिए 3.75 रुपए रुपये प्रति यूनिट तय की गई है।
विज्ञापन

इनको मिली राहत
-श्मशान घाट व कब्रिस्तान में एलटी या एचटी आपूर्ति पर न्यूनतम शुल्क लिया जाएगा। इनके लिए निर्धारित चार्ज नहीं लगाया जाएगा।
- अधिवक्ता चैम्बर, न्यायालय परिसर के भीतर अधिवक्ता को एलटी आपूर्ति में 5 किलोवॉट से 20 किलोवॉट तक के लोड के लिए एनडीएस/वाणिज्यिक 7 रुपए 05 पैसे प्रति यूनिट के बजाय अब 6 रुपए 90 पैसे प्रति यूनिट निर्धारित किया गया है।
-पूजा स्थलों के लिए अब एलटी आपूर्ति की लागत एक फ्लैट दर अर्थात 6.90 रुपये प्रति यूनिट होगी।
-इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन के लिए रियायती शुल्क को मंजूरी देते हुए यह दरें 5.55 प्रति केडब्ल्यूएच या 5.00 रुपये प्रति केवीएएच अनुमोदित की है। इसके अलावा प्रतिमाह 100 रुपए प्रति किलोवॉल्ट एम्पीयर निर्धारित शुल्क करने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन

उद्योगों को भी राहत
एमएसएमई क्षेत्र में एग्रो आधारित उद्योगों के लिए 20 किलोवॉट तक के लोड के लिए सिंगल पार्ट टैरिफ रहेगा। यानी बिजली दर 4 रुपए 75 पैसे प्रति यूनिट रहेगी। एचटी इंडस्ट्रियल उपभोक्ता-इंडस्ट्री के लिए निर्धारित चार्ज प्रति माह 170 रुपए प्रति केवीए से घटाकर 165 रुपए प्रतिमाह ही रहेगा। इस प्रकार पहले की एनडीएस (एचटी) की लागू टैरिफ दरें 6 रुपए 75 पैसे से घटाकर कर अब 6 रुपये 65 पैसे रहेंगी। रेलवे टैरिफ और डीएमआरसी टैरिफ श्रेणी को एचटी आपूर्ति के साथ जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें