फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बिजली बोर्ड में अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप, कर्मचारी को आया अटैक

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। उपमंडल शहरी उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक कर्मचारी रितेश सैनी को एसडीओ निर्मल सिंह द्वारा मानसिक उत्पीड़न किए जाने के कारण अचानक अटैक आ गया। कर्मचारियों का आरोप है कि एसडीओ द्वारा लगातार दबाव डालने से यह घटना घटी। रितेश को तत्काल सेक्टर-16 पीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे सेक्टर-6 सामान्य नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इस घटना के बाद ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के नेतृत्व में कर्मचारियों ने एसडीओ निर्मल सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यूनिट प्रधान राकेश नैन और सचिव अनिल सांगवान ने आरोप लगाया कि एसडीओ लंबे समय से कर्मचारियों का मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे, जिसके कारण यह अटैक हुआ। कार्यकारी अभियंता को एसडीओ के खिलाफ नोटिस सौंपा गया है। कर्मचारी अब रोजाना दो घंटे का विरोध प्रदर्शन करेंगे, जब तक एसडीओ का तबादला नहीं किया जाता। सर्व कर्मचारी संघ की जिला कमेटी ने भी कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया है।

सभी आरोप बेबुनियाद है
ये लोग नशे की हालत में कार्यालय में हंगामा करते हैं और उन्होंने तोड़फोड़ भी की है। इनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। ये जो आरोप लगा रहे हैं, वे सब बेबुनियाद और मनगढ़ंत हैं। — निर्मल सिंह, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है
मेरे पास अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आएगी तो मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।- राजेश कुमार , थाना प्रभारी, सेक्टर-7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें