फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर में 51 लाख घरों का बिजली बिल आएगा जीरो : मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के लोगों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार द्वारा लोगों को प्रत्येक बिल पर 600 यूनिट मुफ्त बिजली देने के फैसले से आगामी सितंबर से राज्य के 51 लाख घरों का बिजली बिल जीरो आएगा।
विज्ञापन

यहां जारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को दी गई बड़ी गारंटी को पूरा करते हुए पंजाब सरकार ने 1 जुलाई, 2022 से राज्य के हर घर को प्रत्येक बिल पर 600 यूनिट मुफ्त बिजली मुहैया करवाने का फैसला किया। राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली का उपभोग यदि प्रत्येक बिल पर 600 यूनिट तक है तो वह जीरो बिल प्राप्त करने के योग्य होंगे। यह फैसला 1 जुलाई से लागू कर दिया गया है, इसलिए जुलाई और अगस्त के बिल में 600 यूनिट से कम बिजली उपभोग करने वाले परिवारों को बिजली उपभोग करने के एवज में एक पैसा भी नहीं देना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जो वादा करते हैं, उसे पूरा भी करते हैं। हमारी सरकार पंजाब के लोगों के साथ किए गए हर वादे को पूरा करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाकर इसकी पुरानी शान को बहाल करने के लिए बहुत प्रयास कर रही है। भगवंत मान ने दोहराया कि राज्य की तरक्की और यहां के लोगों की खुशहाली के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें