फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव : सर्वसम्मति से जिला योजना समिति के पांच सदस्य चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें नगर निगम के पार्षदों में से समिति के पांच सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल, अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, नगराधीश सिमरनजीत कौर, जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र सांगवान सहित 19 वार्डों के पार्षद भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में लिए निर्णय के अनुसार नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल सहित वार्ड नंबर-2 के पार्षद सुरेश वर्मा, वार्ड नंबर-4 से सोनिया सूद, वार्ड नंबर-17 से अक्षयदीप, वार्ड नंबर-14 से पार्षद सुशील गर्ग को सदस्य चुना गया। इस पर सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति जताकर अपने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर वार्ड नंबर-1 से पार्षद नरिंदर पाल सिंह लुबाणा, वार्ड नंबर-2 के पार्षद सुरेश कुमार वर्मा, वार्ड नंबर-3 से रितु, वार्ड नंबर-4 से सोनिया सूद, वार्ड नंबर-5 से जय कुमार कौशिक, वार्ड नंबर-6 से पंकज, वार्ड नंबर-7 से ऊषा रानी, वार्ड नंबर-8 से हरेंद्र मलिक, वार्ड नंबर-9 से राजेश कुमार, वार्ड नंबर-10 से गुरमेल कौर, वार्ड नंबर-11 से ओमवती पुनिया, वार्ड नंबर-2 से सोनू, वार्ड नंबर-13 से सुनीत कुमार, वार्ड नंबर-18 से संदीप सिंह, वार्ड नंबर-19 से परमजीत कौर और वार्ड नंबर-20 से पार्षद सलीम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें