फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव : सतीश के सिर सजा बार की प्रधानी का ताज, जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी जगपाल सिंह को 12 वोटों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सतीश कादियान के सिर एक बार फिर बार की प्रधानी का ताज सजा है। इसके अलावा एसोसिएशन के चुनाव में सिद्धार्थ सिंह राणा उपप्रधान, केतन खुराना सचिव, शम्मी सरोहा कैशियर और ज्योति ने संयुक्त सचिव के पद पर जीत हासिल की है। पंचकूला जिला बार चुनाव समिति के रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट ललित गुप्ता, रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट मुकेश कुमार, एडवोकेट दिनेश जांगड़ा ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुए। चुनाव परिणाम घोषित होते ही बार का माहौल बदल गया। वकीलों ने विजय प्रत्याशियों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। जीतने वाले प्रत्याशियों ने मतदाता वकीलों का आभार जताया। देर शाम तक बार में बधाई देने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

चुनाव में 1045 वकीलों में से 871 ने हिस्सा लिया। पंचकूला जिला बार एसोसिएशन के चुनाव मैदान में प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार थे। इसमें वकील सतीश कादियान ने वकील जगपाल सिंह को 12 वोटों से हराया। वहीं, उपप्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान थे। इसमें वकील सिद्धार्थ सिंह राणा को 563, वकील सोनिया गौड़ को 245, वकील रोहित कुमार शर्मा को 61 वोट मिले। सचिव पद के लिए भी तीन उम्मीदवार मैदान में थे।
इसमें केतन खुराना को 382, कुलवीर सिंह को 376 और समीक्षा शर्मा को 113 वोट मिले। कैशियर पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें शम्मी सरोहा को 637 और धीरज कुमार को 234 वोट मिले। संयुक्त सचिव वकील ज्योति को चुना गया है। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद वकीलों ने जश्न मनाया। वहीं, प्रधान सतीश कादियान ने कहा कि वह सभी साथियों को साथ लेकर चलेंगे और उनके हर दुख-सुख में साथ खड़े रहेंगे। वहीं, बार एसोसिएशन की मांगों को पूरा करने के लिए पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

दोबारा सजा कादियान के सिर ताज
पंचकूला। जिला बार एसोसिएशन चुनाव में एडवोकेट सतीश कादियान के सिर दोबारा से प्रधान पद का ताज सजा है। कादियान ने पिछली बार भी अपने प्रतिद्वंद्वी समीर सेठी को 101 मतों से हराया था। पिछले चुनाव में सुनील कुंडू उपप्रधान, सौरभ शर्मा सचिव और मोहित शर्मा कैशियर चुने गए थे।
सतीश कादियान 272 वोट लेकर विजयी बने थे। एडवोकेट समीर सेठी को 171 मत मिले थे। उपप्रधान के लिए सुनील कुंडू को 303 मत, रोहित आनंद को 147 मत मिले थे। सचिव पद के लिए सौरभ शर्मा को 250 मत मिला था, केतन खुराना को 202 मत मिले थे। कैशियर के लिए मोहित शर्मा 266 मत और अशोक शर्मा को 180 मत मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें