फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादान : विश्वास फाउंडेशन ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर, 72 श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। विश्वास फाउंडेशन, माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी डिस्ट्रिक्ट ब्रांच पंचकूला ने रविवार को माता मनसा देवी परिसर में भैरों मंदिर के सामने रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 72 श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में रक्तदान किया। शिविर के आयोजन में अमर उजाला फाउंडेशन ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि ब्लड बैंक पंचकूला वेलफेयर ट्रस्ट, मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर-4 की टीम ने डॉक्टर श्रुति सिंगला और एमकेयर ब्लड सेंटर जीरकपुर की टीम ने डॉक्टर कार्तिक अग्रवाल की देखरेख में रक्त एकत्रित किया। उन्होंने बताया कि लोगों में यह भ्रम है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। रक्तदान के कारण कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि सभी को 90 दिन में एक बार अवश्य ही रक्तदान करना चाहिए।
शिविर में आए सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र, मास्क, साबुन, स्मृति चिह्न, बैज और गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर विश्वास फाउंडेशन से अविनाश शर्मा, वर्षा शर्मा, पवन मनचंदा, हर्ष मनचंदा, श्याम सुंदर साहनी, सविता साहनी, शत्रुघ्न कुमार, नीरज यादव, विशाल कुंवर, सुरेश कुमार, चंद्र व अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें