फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्कूल के विद्यार्थियों को चंडीगढ़ लाए शिक्षा मंत्री, जानी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार को खरड़ के सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दौरा किया और इस दौरान स्कूल की बुरी हालत पर नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने स्कूल की सही हालत जानने के लिए नया तरीका अपनाया और दौरा बीच में ही स्थगित कर संबंधित स्कूल के छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अपने साथ चंडीगढ़ में पंजाब सिविल सचिवालय में अपने कार्यालय ले आए। मंत्री ने विद्यार्थियों से स्कूल के बाथरूमों की स्थिति, पढ़ाई की स्थिति, वर्दियों और किताबों संबंधी हालत, टेस्ट, सिलेबस और स्कूल में करवाई जाने वाली सह-शिक्षा गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बताया कि स्कूल के कमरों में रोशनी का सही प्रबंध नहीं है और न ही उनको लैब में प्रयोग करवाए जाते हैं। विद्यार्थियों ने अन्य समस्याएं भी बताईं कि बरसात के दिनों में गेट के आगे बहुत पानी इकट्ठा हो जाता है, जिस कारण स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा छुट्टी के समय और सुबह के समय स्कूल के मुख्य गेट के सामने बहुत ज्यादा यातायात होने के कारण भी दिक्कतें आती हैं।

गौरतलब है कि खरड़ के सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करीब 3300 विद्यार्थियों को 2 शिफ्टों में शिक्षा दी जाती है। विद्यार्थियों से जानकारी हासिल करने के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों की तुरंत बैठक बुलाई, जिसमें विद्यार्थियों ने सभी समस्याओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर हरजोत बैंस ने अधिकारियों को हिदायत दी कि खरड़ के इस स्कूल की सभी समस्याओं को तुरंत हल किया जाए और कुछ विद्यार्थियों को वर्दियां और किताबें आदि न मिलने संबंधी जांच करके संबंधित अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें