फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हिसार के घटनाक्रम पर दुष्यंत चौटाला ने सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा-पार्टी नेताओं और छात्र प्रतिनिधियों के साथ किया दुर्व्यवहार
विज्ञापन

जजपा की बैठक में दुष्यंत चौटाला का संदेश, 27 अप्रैल की महापंचायत में जुटने का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-21 में जननायक जनता पार्टी की बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 27 अप्रैल को हिसार में होने वाली छात्र हित महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
बैठक में उन्होंने 16-17 अप्रैल को हिसार में हुई घटनाओं को लेकर पुलिस, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी नेताओं और छात्र प्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया तथा उन्हें दबाने के लिए गलत तरीके से एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जजपा जनहित के मुद्दों पर आवाज उठा रही है, जिससे सरकार घबराई हुई है और साजिश के तहत कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी चौधरी देवीलाल की विचारधारा पर चलती है और किसी भी दमनकारी कार्रवाई से डरने वाली नहीं है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हिसार के क्रांति मैदान पार्क में आयोजित महापंचायत में शामिल होकर छात्रों और युवाओं के अधिकारों की आवाज को मजबूत करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग ने भरोसा दिलाया कि पंचकूला से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हिसार पहुंचेंगे। बैठक में राष्ट्रीय खजांची रणधीर सिंह, धर्मवीर सिंह, किरण पूनिया, केसी भारद्वाज, हरबंस सिंगला, सुरेश पाठक, सुरिंदर चड्ढा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें