फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मोरनी में चालक ने नहीं रोकी बस, विद्यार्थियों ने जीएम को भेजी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोरनी। कालका से मोरनी रूट पर चलने वाली बस के चालक की ओर से विद्यार्थियों के लिए बस नहीं रोकने को लेकर एक शिकायत जीएम परिवहन विभाग के दरबार में पहुंची है। बहुतकनीकि संस्थान बैहलों मोरनी में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने अपनी शिकायत में चालक और परिचालक को रूट से बदलने की मांग की है। आरोप है सुबह साढे 6 बजे कालका से मोरनी रूट पर चलने वाली हरियाणा परिवहन विभाग के चालक और परिचालक की ओर से बहुतकनीकि संस्थान बैहलोें में आने वाले विद्यार्थियों को परेशान करते हैं। चालक बस चलाते समय हैडफोन का इस्तेमाल, धुम्रपान करते हैं और बच्चों के लिए बस को उचित जगह न रोककर उन्हें परेशान करते है। बच्चों के साथ ऐसा पिछले कईं दिनों से किया जा रहा है।

बता दें कि कालका से मोरनी रूट पर चलने वाली बस में सुबह के समय बहुतकनीकि संस्थान बैहलों में आने वाले बच्चों की संख्या 40 के आसपास रहती है। अधिकतर बच्चे गांव थापली के पास से बस में चढ़ते हैं। शुक्रवार को कालका से साढे 6 बजे चलने वाली बस के चालक ने गांव थापली में बच्चों को देखकर बस नहीं रोकी। इस कारण 40 बच्चे समय पर संस्थान में नहीं पहुंच सके। बच्चों ने बताया कि शुक्रवार को उनका समय पर पहुंचना जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की शिकायत के बारे में जब परिवहन विभाग के जीएम अशोक कौशिक से बात की गई तो उन्होंने गलती होने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी को बक्शा नहीं जाएगा। कालका बस अडडा डयूटी इंचार्ज जोगिंद्र कुमार ने दोनों कर्मचारियों को रूट से बदलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें