फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: युवती की हत्या के मामले में आरोपी मुकुल बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। युवती की हत्या के मामले में आरोपी मुकुल कुमार को जिला अदालत ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। दायर मामला 27 मई 2020 का है। इसमें पुलिस ने युवती के पिता रामचरण की शिकायत पर केस दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी प्रीति सेक्टर-16 स्थित एक घर में काम करती थी। वह घर के पिछले हिस्से में मृत मिली। 29 मई 2020 को सेक्टर-14 पुलिस स्टेशन में युवती के पिता रामचरण की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। आरोपी मुकुल को गिरफ्तार करने के बाद अंबाला जेल भेजा गया था। इस मामले में पुलिस ने 19 गवाहों के साथ आरोप पत्र दायर किया था। इसमें आरोपी मुकुल पर हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में बचाव पक्ष के वकील दीपांशु बंसल ने बताया था कि आरोपी मुकुल के खिलाफ पुलिस पुख्ता सबूत पेश नहीं पाई। सबूतों के अभाव में मुकुल कुमार को बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें