फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में नौ सेक्टरों को कौशल्या डैम से मिलेगा पेयजल

Fri, 15 Jul 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला
विज्ञापन
पानी की सप्‍लाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के नौ सेक्टरों में कौशल्या डैम से पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए योजना तैयार है। सेक्टर-32 का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनने के बाद पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इस ट्रीटमेंट प्लांट से रोजाना करीब
विज्ञापन

24 लाख गैलन पानी सप्लाई किया जाएगा। 

ट्रीटमेंट प्लांट का 70 फीसदी काम पूरा
कौशल्या डैम के पानी को सेक्टर-32 में बनाए जाने वाले ट्रीटमेंट प्लांट में शुद्ध किया जाएगा। इसके बाद सेक्टर-32, 31, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 28 में सप्लाई दी जाएगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) इस
बहुमुखी योजना पर तेजी से काम कर रहा है। सेक्टरों में पानी की सप्लाई देने के लिए हुडा ने करीब 70 फीसदी काम पूरा कर लिया है। हुडा अधिकारियों की माने तो इन नौ सेक्टरों में अक्तूबर 2016 तक पेयजल की पानी की सप्लाई
विज्ञापन

शुरू कर दी जाएगी। 

सेक्टर-25 से आईटी पार्क तक पाइप लाइन डालने का काम पूरा 
हुडा ने सेक्टर-32 में बने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पेयजल की सप्लाई देने के लिए करीब 70 फीसदी काम पूरा कर लिया है। सेक्टर-25 से लेकर आईटी पार्क तक पाइप लाइन डाली जा चुकी है। वहीं सेक्टर-32 के ट्रीटमेंट प्लांट से
डेढ़ किमी आगे तक पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। 


कितना मिलेगा पानी 
सेक्टर-22, 21, 32, में दस लाख गैलन पानी की सप्लाई दी जाएगी। वहीं सेक्टर-24, 25, 26, 27, 28 में 14 लाख गैलन पेयजल की सप्लाई दी जाएगी। पेयजल एकत्रित करने के लिए सेक्टर-25 में एक करोड़ की लागत से वाटर
टैंक बनाया गया है। 

कोट्स 
कौशल्या डैम से 24 लाख गैलन पानी को ट्रीट कर नौ सेक्टरों में पेयजल की सप्लाई अक्तूबर से दी जाएगी। इससे लोगों की लो प्रेशर पानी समस्या की शिकायत दूर हो जाएगी। कौशल्या डैम से लिए गए पानी को सेक्टर-32 के वाटर
विज्ञापन

ट्रीटमेंट प्लांट में शुद्ध किया जाएगा। इसके बाद सेक्टरों में पेयजल की सप्लाई दी जाएगी। 
-करण सिंह एहलावत, एक्सईएन डिवीजन-तीन हुडा पंचकूला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें