फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में आशियाना बनाने का सपना होगा पूरा, नीलामी को तैयार रहें

Wed, 13 Jul 2016 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
अगर आप पंचकूला में अपना खुद का घर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो प्लॉट्स की नीलामी को तैयार हो जाइए। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अपने खाली रेजीडेंशियल प्लाट्स की नीलामी करने जा रहा है। उम्मीद है कि यह नीलामी एक माह में होगी। हुडा द्वारा तैयार की गई खाली प्लाट्स की लिस्ट के अनुसार ज्यादातर प्लाट्स पंचकूला के पॉश एरिया में हैं। कई प्लाट्स सिटी के सेंटर में हैं। हुडा ने खाली पड़े रेजीडेंशियल प्लाट्स के सर्वे की फाइल हुडा एडमिनिस्ट्रेटर को भेज दी है। इसे फाइनल अप्रूवल मिलते ही आवेदन मंगवाए जाएंगे।
विज्ञापन


हुडा के इस्टेट कार्यालय ने करवाया सर्वे
इस्टेट ऑफिस ने सेक्टर-2 से लेकर सेक्टर-31 में खाली पड़े रेजिडेंशियल प्लॉट्स की लिस्ट तैयार की है। सर्वे के दौरान कुल 665 प्लाट्स खाली पाए गए हैं। यह वो प्लॉट्स है, जिनके लिए या तो कोई खरीदार नहीं मिला या फिर कोर्ट केस के कारण पेंडिंग थे। खास बात यह है कि यह प्लॉट्स शहर के सेंटर प्लेस में हैं। इन प्लाट्स से हुडा मोटी कमाई कर सकता है।

सरकार द्वारा दिया गया है यह आदेश
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को प्रदेश सरकार की ओर से कहा गया है कि जब कोई नया सेक्टर डवलप किया जाता तो है तो उसमें खर्च करना पड़ता है। यह सारा धन हुडा का खर्च होता है। इसलिए  शहर के खाली पड़े प्लॉट्स को पहले सेल किया जाए और उसके बाद नए सेक्टर को डवलप किया जाए। इसीलिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) ने पिंजौर-कालका अर्बन कांप्लेक्स के  नए  सेक्टर्स को बनाने के पहले इन प्लाट्स को सेल करने की योजना  तैयार की है।
विज्ञापन


इन सेक्टरों में खाली हैं प्लाट्स
पंचकूला के सेक्टर-2, सेक्टर 4, सेक्टर-11, सेक्टर-12, सेक्टर-12ए, सेक्टर-15, एमडीसी-4, सेक्टर-17, सेक्टर-21, सेक्टर 25, सेक्टर-26, सेक्टर 27, सेक्टर-28, सेक्टर-31 में प्लाट्स खाली हैं। इन सेक्टरों में दो मरले से लेकर दस मरले तक के प्लाट्स खाली हैं। इसके साथ ही ईडब्लूएस कैटेगरी के 151 प्लाट्स भी खाली पड़े हैं।

हमने पंचकूला में हुडा के खाली प्लाट्स का सर्वे करवाया है। इसकी फाइल को फाइनल अप्रूवल के लिए भेजा गया है। जैसे ही फाइनल अप्रूवल मिलेगी, आगे की कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- मनीष लोहान, इस्टेट अधिकारी, पंचकूला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें