फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरनी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी तो लगेगा भारी जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। इलाके में वीकएंड पर आने वाले हुड़दंगियों पर नकेल कसने के एक्साइज विभाग ने कदम उठाया है। अधिकारियों ने वाइन शॉप के बाहर व कई सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चस्पा कर शराब का सेवन गलत जगहों पर करने वालों को चेतावनी दी है। नियम न मानने वालों के लिए 5000 से लेकर 10000 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान रखा गया है। अब देखना यह होगा कि विभाग के अधिकारी इस वीकएंड पर कोई कार्रवाई करेंगे या फिर पोस्टर चस्पा करने तक ही कार्रवाई सीमित रहेगी।
विज्ञापन

आपको बता दें कि हिमाचल में सख्ती के चलते पर्यटकों की संख्या मोरनी में काफी बढ़ गई है। यहां पर हजारों की संख्या में सैलानी परिवार सहित घूमने के लिए आ रहे हैं। लेकिन इनमें से कुछ सैलानी सड़कों के किनारों पर गाड़ियों को लगाकर शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं जिससे बाहरी सैलानियों के अलावा स्थानीय लोगों को भी परेशानी होती है।
लोग बोले- आम दिनों में भी हो कार्रवाई
इलाके में शांति बनाए रखने व हुड़दंगियों पर कार्रवाई के लिए एक्साइज विभाग के अधिकारियों ने कदम उठाया है। वहीं, वाइन शॉप संचालकों को भी आग्रह किया कि वह नियमों के बीच रहकर ही शराब की बिक्री करें। वहीं इलाके के लोगों ने विभाग के अधिकारियों से आम दिनों में भी इस प्रकार की कार्रवाई करने की मांग की है ताकि इलाके की शांति कायम रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें