पिंजौर। कौशल्या डैम में पानी का स्तर अधिकतम स्टोरेज क्षमता 478 मीटर से करीब एक मीटर कम रह गया है। डैम में जैसे ही पानी का लेवल 478 की सीमा को पार करेगा तो डैम प्रबंधन द्वारा डैम के फ्लड गेट खोलकर पानी रिलीज कर दिया जाएगा।
सिंचाई विभाग के एसडीओ मनीश ने बताया कि बीते मंगलवार की शाम करीब 4 बजे तक कौशल्या डैम में पानी का जल स्तर 476.65 था जोकि डैम में पानी की अधिकतम स्टोरेज सीमा से करीब 1.35 मीटर ही कम है। शहर और उसके आसपास के पहाड़ी क्षेत्र में हो रही वर्षा के चलते डैम में लगातार पानी आ रहा है। डैम प्रबंधन ने सुरक्षा के लिहाज से डैम के आसपास के गांव, कॉलोनी को सचेत कर दिया गया है। इसके अलावा डैम के फ्लड गेट खेलने से पूर्व सायरन बजाकर लोगों को सूचना दी जाएगी।