फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता मनसा के भक्तों की सेवा करेंगे ये

Thu, 03 Oct 2013 02:27 AM IST
अमर उजाला पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
अश्विन नवरात्र मेले के दौरान विकलांग, बीमार, वृद्ध श्रद्धालुओं को माता के दरबार के दर्शन कराने के लिए हर संभव सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।
विज्ञापन


यह निर्देश शहरी स्थानीय निकाय के वित्तायुक्त पी राघवेन्द्रा राव ने मनसा देवी मंदिर परिसर में स्थित सत्संग भवन में प्रशासनिक अधिकारियों को दिए।

वह यहां बुधवार को तैयारी को लेकर हुई एक विशेष बैठक को संबोधित कर रहे थे। वित्तायुक्त ने कहा कि पांच से 13 अक्तूबर तक चलने वाले नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसे संबंधित विभाग सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि उपायुक्त एवं माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक डॉ. एसएस फुलिया और श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसपी अरोड़ा खास तौर पर इस आयोजन में रुचि ले रहे हैं।
इसलिए यहां की व्यवस्था और प्रबंधों का समय-समय पर जायजा भी लिया जा रहा है।

विशेष होगी साफ सफाई
श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी, साफ-सफाई की विशेष होनी चाहिए। क्योंकि, पानी के बिना कोई भी धार्मिक कार्य संभव नहीं है। साफ-सफाई के बिना मेला क्षेत्र में बीमारियां पनप सकती हैं।
विज्ञापन


इसलिए यह जरूरी है कि सफाई सुनिश्चित की जाए। वित्तायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे प्रबंध करें कि मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालु दर्शन के बाद खुश होकर घर लौटें।

असमर्थ श्रद्धालुओं के लिए गोल्फ कार्ट
नवरात्र मेले के दौरान निशक्त श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा समिति के सहयोग से गोल्फ कार्ट की व्यवस्था की गई है।

ऐसे श्रद्घालुओं को गोल्फ कार्ट से माता के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा।

चिकित्सा सुविधाएं भी होंगी सुदृढ़
नवरात्र मेेले के दौरान श्रद्धालुओं की सेहत की देखभाल के लिए आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मनसा देवी मेले के दौरान आपातकाल की स्थिति में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए सामान्य अस्पताल सेक्टर छह में दस, जबकि मनीमाजरा अस्पताल में छह बेड आरक्षित रखे जा रहे हैं।

इस संबंध में अन्य निकटतम अस्पतालों को आपात स्थिति से निपटे के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है।  

होंगे 100 अस्थाई टायलेट
मेले के दौरान स्थाई शौचालयों के अलावा 100 अस्थाई  शौचालयों की भी व्यवस्था की जा रही है। इस बार भी नि:शुल्क पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।

बोर्ड का पूरा प्रयास है कि  श्री माता मनसा देवी मेले और काली माता मंदिर कालका में मेले के दौरान श्रद्धालुओं को पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

सूचना केन्द्र भी होगा स्थापित
मेला परिसर में गुम हुए बच्चों को अपनों से मिलाने के लिए लाल पत्थर की सीढ़ियों पर सूचना केन्द्र बनाया जाएगा।

इसमें महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लिया जाएगा। यह सूचना केन्द्र पूरे नवरात्रों में 24 घंटे अपनी सेवाएं देगा।

बनेंगे दो कंट्रोल रूम
एसीपी पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मेले के दौरान एक बम डिटेक्टर टीम भी मौजूद रहेगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

मेले की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दो कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। यहां बड़े आकार के मॉनिटरों की भी व्यवस्था की गई है, ताकि मेले की तमाम गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन

मेले के दौरान बावर्दी पुलिस जवानों के अलावा सिविल ड्रेस में सीआईडी और पुलिस के कर्मचारी भी तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान हर प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर की व्यवस्था की गई है।

नाकों पर तैनात होंगे आसपास के पुलिसकर्मी

ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए जगह-जगह पुलिस नाके लगाए गए हैं।

इन नाकों पर आसपास रहने वाले पुलिस जवान तैनात रहेंगे। इसके साथ ही चार डीएसपी के साथ 800 पुलिसकर्मी मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता बनाएंगे।

इसके अलावा छह इंस्पेक्टरों के साथ 800 पुलिसकर्मी और 200 महिला कर्मचारियों की डयूटी भी लगाई गई है।

आसपास के इलाकों में 16 पुलिस नाकों की व्यवस्था की गई है। मेले में सुरक्षा के लिहाज से 50 कमांडो भी तैनात होेंगे, जिनकी हर गतिविधि पर पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें