फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगाने के बाद डॉक्टर बोले, अफवाहों से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना का वैक्सीनेशन होने केे बाद सेक्टर-21 अलकेमिस्ट अस्पताल के डॉक्टरों ने उत्साह दिखाया है। फ्रंट लाइट वर्कर्स ने कोरोना का टीका लगवाने के बाद खुशी जाहिर की है। डॉक्टरों ने टीका लगवाने के बाद कहा कि जिस घड़ी का सालभर से इंतजार था, वो आ गई है। टीका लगवाने के बाद डॉक्टरों ने कहा कि लोग अफवाहों में नहीं पड़ें। कोरोना का वैक्सीनेशन होने के बाद सेक्टर-6 पंचकूला सिविल अस्पताल के उप सिविल सर्जन डॉ. संदीप जैन ने सभी डॉक्टरों और नर्सों की तीस मिनट तक देखरेख करने के बाद घर जाने दिया। इस दौरान डॉक्टर उत्साहित नजर आए। वैक्सीनेशन करने वाली डॉक्टर सोनिया चावला ने डॉक्टरों को कोरोना से बचाव और वैक्सीनेशन के बाद बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन कराने की अफवाह में नहीं पड़ें
कोरोना की वैक्सीनेशन सरकार की तरफ से शुरू की गई है। यह बहुत प्रभावी है। डॉक्टरों का कहना है कि लोगों को अफवाह में नहीं पड़ना चाहिए। वैक्सीन लगवाने के बाद खुशी महसूस हो रही है। वैक्सीनेशन से कोरोना का इलाज प्रभावी है। - डॉ. अचिंत नारंग, क्रिटिकल केयर मेडिसिन, अलकेमिस्ट अस्पताल, सेक्टर-21
मन में कोई डर नहीं पालें
कोरोना वैक्सीन से डरने की जरूरत नहीं है। वैक्सीन लगवाते वक्त भी मेरे मन में कोई डर नहीं था, बल्कि मैं इस बात को लेकर उत्साहित था कि मुझे टीका लगाया जा रहा है। मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि सबसे पहला टीका मुझे लगाया है। डॉ. सनीत वर्मा, मेडिसिन विभाग, अलकेमिस्ट अस्पताल, सेक्टर-21
विज्ञापन

टीका लगवाने में कोई घबराहट नहीं होती
कोरोना का टीका लगवाने में कोई घबराहट नहीं होती है। टीका लगवाने के बाद खुश हूं। कोरोना काल में लंबे समय तक अस्पताल में ड्यूटी की है। इस बीमारी से बचने के लिए यह टीका लगवाया है। घबराहट भी नहीं महसूस करें, जिससे कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। डॉ. आंचल, अलकेमिस्ट अस्पताल, सेक्टर-21
टीका लगने के बाद नहीं है कोरोना का डर
वैक्सीन लगवाने के बाद कोरोना का डर खत्म हो गया है। कोरोना काल में लंबे समय से अस्पताल में ड्यूटी कर रही हूं। कोरोना की वैक्सीन लगने के बाद कोरोना का खतरा कम हो गया है। लोगों को भी बिना डरे वैक्सीनेशन करवाना चाहिए। डॉ. हरमनदीप कौर, अलकेमिस्ट अस्पताल, सेक्टर-21
वैक्सीन लगने के बाद परिवार से मिलेंगे
वैक्सीन लगवाने के बाद कोरोना होने के डर से निजात मिलेगी। वैक्सीन लगाने के बाद बिना किसी डर के अपना काम कर पाएंगे। ड्यूटी देने के बाद परिवार से भी मिल सकेंगे। इलाज के लिए आए पेशेंट की देखभाल सही तरीके से कर सकेंगे। - मनीषा कुमारी, स्टाफ नर्स, अलकेमिस्ट अस्पताल, सेक्टर-21
वैक्सीन लगने के बाद ड्यूटी करने में नहीं लगेगा डर
कोरोना की वैक्सीन आने के बाद ड्यूटी के दौरान अब डर नहीं लगेगा। ड्यूटी के बाद परिवार के सदस्यों से दूर रहे हैं। अब वैक्सीन मिल गई है। कोरोना महामारी का अंत होगा। जल्द ही बिना डर के लोग समय पर ड्यूटी जा सकेंगे। - कल्पना देवी, स्टाफ नर्स, अलकेमिस्ट अस्पताल, सेक्टर-21
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें