फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लगाने के बाद 101 फ्रंट लाइन ने जताई खुशी

विज्ञापन
विक्ट्री का निशान बनाते डॉक्टर्स। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना वैक्सीनेशन का शुभारंभ शनिवार को सेक्टर-21 अलकेमिस्ट अस्पताल के वैक्सीनेशन सेंटर पर भी किया गया। वैक्सीनेशन सेंटर में 34 डॉक्टरों, 48 नर्सों और 19 पैरामेडिकल स्टॉफ के तकनीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट और सैंपल कलेक्शन स्टॉफ सहित 101 फ्रंट लाइन को टीका लगाया गया। अलकेमिस्ट अस्पताल में वरिष्ठ सलाहकार और क्रिटिकल केयर के प्रभारी डॉ. अचिंत नारंग ने सबसे पहले वैक्सीन लगवाई। उनके बाद इंटरनल मेडिसिन के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. सुनीत कुमार वर्मा, डॉ. विकास भादू , डॉ. विशाल शर्मा, डॉ. तरुण सोनी, डॉ. आंचल महाजन, डॉ. गीतांजलि कालरा, डॉ. हरमदीप कौर, डॉ. अमरदीप सिंह, डॉ. नेहा राजोरिया, डॉ. इंदु यादव, नर्स और अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ को वैक्सीन दी गई।
विज्ञापन

टीका लेने के बाद अपने अनुभव साझा कर डॉ. अचिंत नारंग ने कहा कि अगर हम वैक्सीनेशन से डरते रहेंगे तो हम कोविड को नहीं हरा सकते। हम केवल वैक्सीनेशन से ही वायरस को जीत सकते हैं। हमें अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन करने की आवश्यकता है ताकि कोविड को रोका जा सके। वैक्सीनेशन लेने के बाद मुझे कोई बुखार, मतली, सिरदर्द आदि की समस्या नहीं हुई। स्टाफ नर्स पीयूष ने कहा कि वैक्सीनेशन के बारे में कोई आशंका नहीं थी। वास्तव में हम इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। महामारी के प्रकोप से लड़ने के दौरान हमें एक बात का पूरा यकीन था कि वायरस का मुकाबला करने के लिए हमें वैक्सीनेशन आज नहीं तो कल मिलेगी और हमने पूर्ण समर्पण के साथ वायरस के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें