करण टिन्ना का शतक बेकार, संदीप गुलेरिया बने प्लेयर ऑफ द मैच
एस्ट्रोनॉट्स इलेवन ने बनाए 178 रन, डीएम इलेवन ने 20 ओवर में हासिल किया लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। बिग शॉट विल 2 विन क्रिकेट टूर्नामेंट में डीएम इलेवन ने एस्ट्रोनॉट्स इलेवन को चार विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। एस्ट्रोनॉट्स इलेवन के करण टिन्ना का शतक भी टीम को हार से नहीं बचा सका।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एस्ट्रोनॉट्स इलेवन ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 178 रन बनाए। टीम की ओर से करण टिन्ना ने शानदार 110 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि राहुल बिष्ट ने 38 रन का योगदान दिया। डीएम इलेवन की ओर से संदीप गुलेरिया ने तीन विकेट हासिल किए।
179 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएम इलेवन ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम के लिए नितिन देसवाल ने 40 और सविन शर्मा ने 38 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
एस्ट्रोनॉट्स इलेवन की ओर से जगदीश कुमार ने तीन विकेट लिए, जबकि राहुल बिष्ट और करण टिन्ना को एक-एक विकेट मिला।
गेंद और बल्ले से उपयोगी योगदान देने वाले संदीप गुलेरिया को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनकी प्रभावी गेंदबाजी ने डीएम इलेवन की जीत में अहम भूमिका निभाई।