फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: माजरी चौक पर रॉन्ग पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष अभियान में 10 वाहनों के चालान, नियमों के पालन की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को माजरी चौक पर नगर निगम के सहयोग से रॉन्ग पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान गलत तरीके से वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वाले 10 वाहन चालकों के चालान किए गए।
सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंद्र कुमार की मौजूदगी में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर खड़े ऐसे वाहनों की पहचान की, जिनकी वजह से आम लोगों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गलत पार्किंग से न केवल जाम की स्थिति बनती है, बल्कि सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है।
डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि गलत पार्किंग के कारण आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़ा करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रोंग पार्किंग, यातायात नियमों के उल्लंघन और सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे तथा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें