पिंजौर/ कालका। रोट्रेक्ट क्लब पिंजौर हिल्स के सदस्यों ने विभिन्न नाकों पर ड्यूटी निभा रहे पिंजौर, कालका के पुलिस जवानों को सम्मान स्वरूप खाने, पीने का सामान दिया। क्लब ने पुलिस टीम का नागरिकों की सुरक्षा पूरी सजगता से करने के लिए आभार जताया।
क्लब प्रधान रोट्रक्टर राघव गुप्ता ने पुलिस कर्मियों से आग्रह करते हुए कहा कि कर्त्तव्य निभाने के साथ साथ वे अपनी और अपने परिवार की सेहत का भी ध्यान रखें क्योंकि वे पब्लिक डीलिंग के दौरान सबसे अधिक लोगों के संपर्क में आते हैं। क्लब के सभी सदस्य 18 से 24 साल के युवा हैैैं जो अपनी पॉकेट मनी से सेविंग कर इस तरह के सामाजिक कार्य करते हैं। इस अवसर पर रोटरी क्लब के प्रधान रोटेरियन अशोक अरोड़ा, रोट्रेक्ट चेयरमैन नवीन गुप्ता, रोट्रक्टर नकूल कपुर, रोट्रक्टर मनी कौशल, रोट्रक्टर दीक्षांत आदि मौजूद रहे।