फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : अदालत ने मोबाइल छीनने के दो आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर भेजा, क्राइम ब्रांच ने किया था गिरफ्तार, 29 अप्रैल को दर्ज हुई थी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। फोन छीनने मामले में दो आरोपियों को सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नरेश कुमार उर्फ नेसी और संजय उर्फ लाडी वासी गुज्जर मोहल्ला पटियाला, पंजाब के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता मुकेश कुमार वासी भरखारा जिला बक्सर बिहार ने शिकायत दर्ज करवाई कि 29 अप्रैल को वह अपनी ड्यूटी खत्म करके बीड़ घग्गर पंचकूला अपने घर आ रहा था। जैसे ही मुकेश कुमार सरकारी कॉलेज के पास पहुंचा तो मोबाइल पर आई कॉल को सुनने लगा। तभी पीछे बाइक पर सवार दो लोग आए। मुकेश से आरोपियों ने फोन छीनकर सेक्टर-7 पुलिस चौकी की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें