फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नौकरी के नाम पर दिव्यांग से ठगे 8 लाख, लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रायपुररानी। गांव बड़ौना कलां निवासी संत कुमार पुत्र रामनाथ शर्मा ने यमुनानगर के व्यक्ति पर नौकरी दिलवाने के नाम पर 8 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई है।
संत कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि वह शत प्रतिशत दिव्यांग है। सलीम अहमद पुत्र सुरजीत अहमद, निवासी गांव बिजौली जिला यमुनानगर ने उससे 5,05,376 रुपए नौकरी लगवाने के नाम पर लिए थे। संत कुमार के अनुसार, उन्होंने यह रकम ब्याज पर लेकर सलीम अहमद को दी थी, जिसकी पूरी भुगतान प्रक्रिया ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से हुई थी। पीड़ित का कहना है कि यह लेन-देन 15 जुलाई 2021 से शुरू हुआ था। उसके बाद भी सलीम ने अलग-अलग बहानों से पैसे लिए। अब तक वह कुल मिलाकर आठ लाख रुपये तक ले चुका है। बावजूद इसके आरोपी ने न तो नौकरी लगवाई और न ही पैसे लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत कुमार ने बताया कि जब वह सलीम अहमद से संपर्क करने की कोशिश करते हैं तो वह फोन स्विच ऑफ कर देता है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने राज्य सरकार के दो मंत्रियों का हवाला देकर उसके साथ धोखाधड़ी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें