फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चोरी की बाइक बरामद, आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। डिटेक्टिव स्टाफ ने वाहन चोर को काबू कर उससे चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपी की पहचान रामपाल सिंह निवासी सेक्टर-28 आशियाना पंचकूला के रूप में हुई है। आरोपी नशे का आदी है और चोरी के मामले में पहले भी सजा काट चुका है। उसे कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मलकीत सिंह निवासी सूरजपुर ने बताया कि पिछले साल जुलाई में वह मानकपुर देवीलाल में लगने वाली मंडी के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने मंडी में चला गया था। जब वह सब्जी खरीद कर वापस लौटा तो देखा कि उसकी बाइक गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें